उम्मीदवार के लिए निर्देश
|
आवेदन पत्र के साथ लगाए जाने बाले फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर से संबन्धित निर्देश :-
(1). फोटो एवं हस्ताक्षर इमेज का मानक ( Image Size Min. 30KB, Max.200KB, Height Min.
200px, Max. 300px, Width Min.120px,Max.200px, DPI Min. 100 Max. 300) अनुसार स्केन
कराकर संलग्न करने होगे, जिसमें फोटो ऊपर भाग में तथा हस्ताक्षर नीचे के भाग मे होगे।
फोटोग्राफ अच्छी गुणवक्ता एवं पृष्टभाग (background) सफ़ेद होना चाहिये। पोलोराइड (Polaroid)
फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा ।
(2). फोटोग्राफ आवेदन भरने की तिथि से तीन माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिये तथा
फोटोग्राफ पर खिचवाने की दिनांक व आवेदक के नाम का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये ।
(3). यदि पढ़ने के लिए चश्मा उपयोग में लाया जाता है तो चश्मा लगाकर फोटोग्राफ खिचवाया जाना होगा। काले चश्में के साथ खिचा हुआ फोटोग्राफ मान्य नहीं किया जावेगा।
(4). ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया गया फोटो ही काउंसिलिंग/ चयन प्रक्रिया में उपयोग में लाया जाए। अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न फोटोग्राफ की कम से कम
5 प्रतियाँ सुरक्षित रखा जाना होगा।
(5). ऑनलाइन आवेदन पत्र में हस्ताक्षर निर्धारित जगह पर फोटो के नीचे पूर्णतः स्पष्ट
रूप से किए जाने होंगे। लघु, अँग्रेजी के केपीटल अक्षरों में अथवा एक से अधिक हस्ताक्षर
मान्य नहीं होंगे।
(6). ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ दिये गए हस्ताक्षर के समान ही हस्ताक्षर परिक्षा हाल, काउंसिलिंग/ चयन एवं प्रवेश के समय मान्य होंगे ।
(7). उपरोक्त निर्धारित मापदंड की फोटो व हस्ताक्षर दोनों की एक ही इमेज jpg फॉर्मेट
में स्केन लार ऑनलाइन आवेदन – पत्र के साथ संलग्न किया जाना होगा। |
|